मथुरा में स्वास्थ्य सर्वे के दौरान आशा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी, पुलिस पहुंची तो भागे आरोपी

एक ओर जहां प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी लगातार सर्वे कर रहे हैं। बुधवार को मथुरा में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य सर्वे कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर दी। इस घटना के बाद आशाओं ने सर्वे कार्य रोक दिया।


मथुरा जनपद में घर-घर स्वास्थ्य सर्वे का कार्य चल रहा है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। बुधवार को दरेसी क्षेत्र में जब कुछ आशाएं पहुंचीं तो यहां मौजूद समुदाय विशेष के लोगों ने इनके साथ बदसलूकी कर दी। 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आशाएं वहां से लौट गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और आशा कार्यकर्ताओं के साथ सर्वे कराया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदसलूकी करने वाले आरोपी वहां से फरार हो गए।